जुआरी पिता ने बेटी का ही कर दिया सौदा !
मालदा: एक जुआरी पिता ने जुए में सबकुछ हारकर, अंत में अपनी बेटी को जुआरी के हाथों सौंप दिया. हाल ही में लड़की की मंगनी भी हुई थी. शादी का दिन 20 जनवरी को तय किया गया. ऐसे में नाबालिग लड़की की शादी को लेकर पूरे गांव में हंगामा मच गया. घटना मालदा शहर से […]
मालदा: एक जुआरी पिता ने जुए में सबकुछ हारकर, अंत में अपनी बेटी को जुआरी के हाथों सौंप दिया. हाल ही में लड़की की मंगनी भी हुई थी. शादी का दिन 20 जनवरी को तय किया गया. ऐसे में नाबालिग लड़की की शादी को लेकर पूरे गांव में हंगामा मच गया.
घटना मालदा शहर से 18 किलोमीटर दूर हबीबपुर थाना के ऋषिपुर ग्राम पंचायत, कृष्णनगर बुड़ीतला गांव की है. जिस लड़की की शादी तय की गयी है, वह मात्र 14 साल की है. नाबालिग लड़की हबीबपुर थाना के ऋषिपुर हाईस्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा है. शादी तय होने के बाद भी वह नियमित रूप से स्कूल जा रही है. दूसरी ओर लड़के का उम्र 30 साल है. लड़के का नाम सुकुमार मंडल है.
सुकुमार मंडल के साथ नवंबर महीने में लड़की के पिता परितोष मंडल जुए में 85 हजार रुपये हार गया था. जिसके बदले में उसने अपनी बेटी को जुआरी के हाथों सौंपने का फैसला लिया. आशीर्वाद के दिन ऋषिपुर ग्राम पंचायत के कृष्णनगर बुड़ीतला ग्राम के पंचायत सदस्य पुतुल मंडल उपस्थित थीं. उन्होंने कहा कि गांव का मामला है. इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा. दोनों परिवार जब शादी से राजी हैं, तो शादी रोकने के लिए बाहरवाले कौन होते हैं.
उन्होंने समझाया था कि लड़की नाबालिग है. जो अपराध है. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. घटना की जानकारी ग्राम पंचायत प्रधान को दी गयी है. ऋषिपुर ग्राम पंचायत के प्रधान ने घटना के प्रति दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि शादी रोकने के लिए वह दो परिवारों के साथ बातचीत करेंगे. इधर लड़की की मां ने कहा कि लड़के की जिद पर ही वे शादी के लिए राजी हुए हैं. इसके अलावा उनके पास और कोई चारा नहीं है, क्योंकि वे काफी गरीब हैं. रुपये चुकाना उनके बस की बात नहीं है. पुलिस अधीक्षक कल्याण मुखर्जी ने कहा कि इस बारे में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गयी है. उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया.
नारी व समाज कल्याण विभाग की मंत्री सावित्री मित्र ने कहा कि जुए में हारकर बेटी को सौंपना यानी बेटी को बेचना है. यह अपराध है. किसी हालत में यह शादी नहीं होने दी जायेगी. उन्होंने इस बारे में प्रशासन को जांच का निर्देश दिया. अगर घटना सच हुई तो दोनों परिवारों के खिलाफ कठोर कदम उठाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










