भावी कदम पर कुछ नहीं सोचा है:गांगुली
कोलकाता : कानून की इंटर्न को परेशान करने के आरोप से घिरे उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार गांगुली ने आज कहा कि अगर महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है तो उन्होंने अपने भावी कदम पर कुछ नहीं सोचा है. न्यायमूर्ति गांगुली से जब पूछा गया कि अगर इंटर्न पुलिस शिकायत करती है […]
कोलकाता : कानून की इंटर्न को परेशान करने के आरोप से घिरे उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार गांगुली ने आज कहा कि अगर महिला पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है तो उन्होंने अपने भावी कदम पर कुछ नहीं सोचा है.
न्यायमूर्ति गांगुली से जब पूछा गया कि अगर इंटर्न पुलिस शिकायत करती है तो क्या वह अदालत में उसका मुकाबला करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘मैंने ऐसी कोई बात किसी से नहीं कही है.’’उन्होंने कहा, ‘‘ढेर सारे लोग मुझेगलत ढंग से उद्धृत कर रहे हैं. मैंने अभी इस मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है.’’
महिला अधिकार कर्मी संताश्री चौधरी ने कल इंटर्न से अपील की थी कि वह एक प्राथमिकी दर्ज कराएं. न्यायमूर्ति गांगुली ने इस्तीफे की बढ़ती मांग के बीच पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटने से इनकार कर दिया है. रिटार्यड न्यायाधीश ने पहले कहा था कि उन्हें जो कुछ करना होगा, वह करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










