पूर्व मंत्री नरेन दे पर हमला
कोलकाता : पूर्व की वाममोरचा सरकार में मंत्री रहे, फॉरवर्ड ब्लॉक नेता नरेन दे पर हुगली के धनियाखाली में हमले की खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरेन दे वहां एक मीटिंग कर रहे थे.तभी उन पर हमला किया गया. आरोप है कि उनकी पिटाई के अलावा उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी. खबर […]
कोलकाता : पूर्व की वाममोरचा सरकार में मंत्री रहे, फॉरवर्ड ब्लॉक नेता नरेन दे पर हुगली के धनियाखाली में हमले की खबर है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरेन दे वहां एक मीटिंग कर रहे थे.तभी उन पर हमला किया गया. आरोप है कि उनकी पिटाई के अलावा उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी. खबर लिखे जाने तक श्री दे से संपर्क भी नहीं हो पा रहा क्योंकि उनका फोन भी गुम हो गया बताया जा रहा है. वाममोरचा की ओर से हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया जा रहा है.
इस संबंध में माकपा नेता व राज्य के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सुदर्शन राय चौधरी ने कहा कि तृणमूल द्वारा यही उपाय राज्य के हर स्थान में फैलाया जा रहा है. वह आतंक की राजनीति कर रही है. यह घटना निंदनीय है.
मां, माटी, मानुष की पार्टी की यही हकीकत है. कांग्रेस नेता ओमप्रकाश मिश्र ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस एक अत्याचारी शासक की भूमिका निभा रही है. समूचे देश के लिए यह एक लज्जाजनक उदाहरण है. लोकतंत्र को तृणमूल ध्वंस कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










