शिक्षकों के तबादले शीघ्र

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: दिसंबर के मध्य से ही राज्य के स्कूलों में सामान्य बदली की प्रक्रिया शुरू होगी. इस संबंध में अगले सप्ताह तक स्कूल सर्विस कमीशन की ओर से अधिसूचना जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होने के बाद तबादले के संबंध में संपूर्ण जानकारी एसएससी के वेबसाइट पर दे दी जायेगी. ऐसी ही जानकारी एसएससी के […]

विज्ञापन

कोलकाता: दिसंबर के मध्य से ही राज्य के स्कूलों में सामान्य बदली की प्रक्रिया शुरू होगी. इस संबंध में अगले सप्ताह तक स्कूल सर्विस कमीशन की ओर से अधिसूचना जारी की जायेगी. अधिसूचना जारी होने के बाद तबादले के संबंध में संपूर्ण जानकारी एसएससी के वेबसाइट पर दे दी जायेगी. ऐसी ही जानकारी एसएससी के वरिष्ठ अधिकारी ने दी.

उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल से अनुभव के आधार पर 10 फीसदी शिक्षकों का तबादला किया जा सकता है. कहां-कहां तबादले किये जायेंगे, इस संबंध में पांच स्कूलों के बारे में संपूर्ण जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिक्षक को संबंधित जिला कार्यालय में बदली के लिए आवेदन जमा करना होगा.

गौरतलब है कि एसएससी की ओर से आगामी 25 दिसंबर तक स्कूलों में सह-शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को खत्म करने का निर्देश दिया गया है. सह-शिक्षकों की नियुक्ति के साथ ही एसएससी ने सामान्य बदली प्रक्रिया को भी खत्म करने का लक्ष्य रखा है. इससे आगामी वर्ष स्कूल शुरू होने के साथ-साथ यहां जोर-शोर से पढ़ाई शुरू की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola