अब असम को भी आलू भेजेगा बंगाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कोलकाता: ओड़िशा के बाद अब राज्य सरकार ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के आवेदन को भी स्वीकार लिया है. राज्य सरकार की ओर से असम सरकार को आलू के बीज दिये जायेंगे. यह जानकारी शनिवार को राज्य के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि असम सरकार ने बंगाल से आलू […]
विज्ञापन
कोलकाता: ओड़िशा के बाद अब राज्य सरकार ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के आवेदन को भी स्वीकार लिया है. राज्य सरकार की ओर से असम सरकार को आलू के बीज दिये जायेंगे. यह जानकारी शनिवार को राज्य के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने दी.
उन्होंने बताया कि असम सरकार ने बंगाल से आलू के बीज की मांग की थी, जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया है. फिलहाल वहां पांच हजार मैट्रिक टन आलू बीज भेजने की योजना है. बाद में अगर असम सरकार द्वारा और आलू बीज की मांग की जाती है, तो राज्य सरकार उस पर विचार कर सकती है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवेदन को मंजूर करते हुए वहां एक लाख टन आलू भेजने की मंजूरी दी है. रविवार को पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन क्षेत्र से आलू ओड़िशा भेजा जायेगा. इसके लिए राज्य सरकार ने वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










