सीएम ने दिया 13 रुपये किलो आलू बेचने का निर्देश, दुकानदारों ने दिखाया ठेंगा
कोलकाता: आलू की बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी कीमत निर्धारित कर दी थी और राज्य के सभी बाजारों में 13 रुपये प्रति किलो आलू बेचने का निर्देश दिया था, लेकिन सब्जी विक्रेताओं ने राज्य सरकार के इस आदेश को ठेंगा दिखा दिया है. मुख्यमंत्री के इस आदेश का […]
कोलकाता: आलू की बढ़ती कीमत को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी कीमत निर्धारित कर दी थी और राज्य के सभी बाजारों में 13 रुपये प्रति किलो आलू बेचने का निर्देश दिया था, लेकिन सब्जी विक्रेताओं ने राज्य सरकार के इस आदेश को ठेंगा दिखा दिया है.
मुख्यमंत्री के इस आदेश का दुकानदारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. राज्य के शायद ही किसी बाजार में मुख्यमंत्री के आदेशानुसार आलू बेचे गये हैं. राज्य के विभिन्न बाजारों में आज भी आलू की कीमत 15 से 18 रुपये के बीच रही.
जब सब्जी खरीदने वालों ने दुकानदारों से मुख्यमंत्री के आदेश का जिक्र किया तो उनका कहना है कि उनके पास पहुंचते-पहुंचते आलू की कीमत 13 रुपये के करीब हो जा रही है तो वह उसी कीमत पर आलू कैसे बेच सकते हैं. अगर वह 13 रुपये किलो की दर से आलू बेचते हैं तो उनको लाभ की बजाय नुकसान होगा, इसलिए यह सरकारी आदेश मानना संभव नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










