रेल सेवा प्रभावित
कोलकाता: ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण इस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड और विशाखापत्तनम स्टेशनों के बीच कई स्थानों पर पटरियों पर पानी भर आया है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है. 26 अक्तूबर को 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनामा […]
कोलकाता: ओड़िशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण इस्ट कोस्ट रेलवे के खुरदा रोड और विशाखापत्तनम स्टेशनों के बीच कई स्थानों पर पटरियों पर पानी भर आया है.
दक्षिण पूर्व रेलवे ने कई लंबी दूरी की मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया है. 26 अक्तूबर को 12703 हावड़ा-सिकंदराबाद फलकनामा एक्सप्रेस, 12254 हावड़ा यशवंतपुर दुरंतो एक्सप्रेस, 02851 सांतरागाछी कोचूवेली वीकली पूजा स्पेशल और 08041 सांतरागाछी चेन्नई एसी सुपरफास्ट वीकली पूजा स्पेशल को रद्द कर दिया गया. इसके अलावा 12839 हावड़ा चेन्नई मेल को भी रद्द कर दिया गया. कई ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया. इनमें 18645 हावड़ा हैदराबाद इस्ट कोस्ट एक्सप्रेस है. यह हावड़ा से सुबह 11.45 बजे की जगह दोपहर दो बजे परिवर्तित रूट से रवाना हुई. 22614 हल्दिया चेन्नई एक्सप्रेस हल्दिया से सुबह 11.30 बजे की जगह दोपहर एक बजे रवाना हुई.
18615 हावड़ा हटिया एक्सप्रेस जो हावड़ा से रात 10.15 बजे छूटने वाली थी वह हावड़ा से रविवार सुबह आठ बजे रवाना होगी. वहीं बारिश के कारण 38435 हावड़ा पांसकुड़ा इएमयू लोकल, 38468 पांसकुड़ा-हावड़ा इएमयू लोकल, 38337 हावड़ा हावड़ा मेचेदा इएमयू लोकल और 38366 मेचेदा हावड़ा इएमयू लोकल को रद्द कर देना पड़ा. आमता हावड़ा इएमयू, खड़गपुर हावड़ा इएमयू, पांसकुड़ा हावड़ा इएमयू, उलुबेड़िया हावड़ा इएमयू-मेदिनीपुर हावड़ा इएमयू और बेलदा हावड़ा इएमयू को सांतरागाछी में ही रोक देना पड़ा.
पूर्व रेलवे की सेवा सामान्य रही
भारी बारिश के बावजूद पूर्व रेलवे ने हावड़ा व सियालदह डिवीजन में किसी मेल या एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द नहीं किया. इएमयू लोकल सेवा भी सामान्य रही. हालांकि कोलकता टर्मिनल में ट्रेन सेवा जल जमाव के कारण बाधित रही. 15047 अप कोलकाता गोरखपुर पूर्वाचल एक्सप्रेस दोपहर 2.30 बजे की बजाय शाम चार बजे रवाना हुई. पातीपुकुर इलाके और कोलकाता टर्मिनल एरिया में जलजमाव से चक्र रेलवे परिसेवा कुछ देर के लिए बंद कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










