रणक्षेत्र में तब्दील हुआ कोलकाता व हावड़ा

कोलकाता. राज्यभर के किसानों की दयनीय स्थिति व लगातार बढ़ रही मंहगायी व राज्य में उन्नति पर ब्रेक लगने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर माकपा के कृषक सभा द्वारा उनके 17 सहयोगी संगठनों को लेकर गुरुवार को नवान्न अभियान का आयोजन किया गया था. इसे लेकर महानगर के धर्मतल्ला व हावड़ा में दो घंटे तक […]
कोलकाता. राज्यभर के किसानों की दयनीय स्थिति व लगातार बढ़ रही मंहगायी व राज्य में उन्नति पर ब्रेक लगने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर माकपा के कृषक सभा द्वारा उनके 17 सहयोगी संगठनों को लेकर गुरुवार को नवान्न अभियान का आयोजन किया गया था. इसे लेकर महानगर के धर्मतल्ला व हावड़ा में दो घंटे तक पुलिस व माकपा समर्थकों के बीच रणक्षेत्र की स्थिति व्याप्त रही.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर को एक बजे के करीब महानगर व हावड़ा के कुल चार जगहों पर वाम संगठनों द्वारा सभा का आयोजन किया गया था. राज्यभर के 20 हजार से ज्यादा माकपा समर्थक इसमें शामिल हुए थे. धर्मतल्ला के आरआर एवेन्यु में माकपा के कई दिग्गज नेताओं ने इसमें हिस्सा लिया. सभा में अपने वक्तव्य रखते हुए राज्य के विरोधी दल के नेता सूर्यकांत मिश्रा के अलावा वाममोर्चा के चेयरमैन विमान बोस ने सभा में राज्य सरकार की विफलता और राज्य की बदहाल स्थिति को लेकर कड़े शब्दों में सरकार पर प्रहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










