Bengal Politics : कहीं इस वजह से बंगाल में हार न जाए TMC, ममता बनर्जी को सता रहा है डर

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Dec 2025 7:49 AM

विज्ञापन

ममता बनर्जी (Photo: PTI)

Bengal Politics : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में पार्टी नेताओं से चुनाव से पहले एकजुट होने को कहा है. उनका यह मैसेज कई मायनों से अहम है. आइए जानते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा.

विज्ञापन

Bengal Politics : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में गुटबाजी पर नकेल कसते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिला नेतृत्व को मतभेद भुलाकर मिलकर काम करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आंतरिक कलह 2026 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है. पार्टी सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि बनर्जी ने प्रशासनिक समीक्षा के बाद सोमवार को सर्किट हाउस में जिले के नेताओं के साथ देर रात बैठक की, जहां उन्होंने पूर्व उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष और निवर्तमान मंत्री उदयन गुहा के बीच चल रहे विवाद पर नाराजगी व्यक्त की.

बैठक में घोष और गुहा, कूचबिहार के सांसद जगदीश बसुनिया और अन्य नेता शामिल हुए. पार्टी सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान, बनर्जी ने वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच मतभेद खत्म करने का कड़ा संदेश दिया और पार्टी से वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने को कहा.

ममता बनर्जी ने बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती से मुलाकात की

इस बीच ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में बंगाली गायक नचिकेता चक्रवर्ती से मुलाकात की, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बनर्जी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वहां पहुंचीं और गायक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. वह वहां करीब 20 मिनट तक रहीं. सूत्रों का कहना है कि करीब 60 साल के गायक डॉक्टरों की निगरानी में हैं और स्वास्थ्य में सुधार है.

यह भी पढ़ें : West Bengal SIR: समस्या क्या है? यह पूछते हुए स्पेशल ऑब्जर्वर ने बीएलओ को लगाई फटकार

बंगाल में कब होगी चुनाव की घोषणा?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग नई मतदाता सूची को लेकर कानूनी चुनौतियों से बचने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद फरवरी में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करेगा और उसे तुरंत बाद राज्य विधानसभा चुनावों की घोषणा करेगा. ममता बनर्जी ने रास मेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola