ममता सरकार ने तोगडिया के प्रवेश पर रोक लगाई, आते ही गिरफ्तारी के आदेश

Updated:
विज्ञापन

-बंगाल ब्यूरो- कोलकाता : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के राज्य में प्रवेश पर पश्चिम बंगाल सरकार ने रोक लगाने का फैसला किया है. अगर श्री तोगड़िया राज्य में प्रवेश करते हैं तो उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा. राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से ऐसा ही नोटिस सभी […]

विज्ञापन
-बंगाल ब्यूरो-
कोलकाता : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के राज्य में प्रवेश पर पश्चिम बंगाल सरकार ने रोक लगाने का फैसला किया है. अगर श्री तोगड़िया राज्य में प्रवेश करते हैं तो उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा. राज्य सरकार के गृह विभाग की ओर से ऐसा ही नोटिस सभी जिला प्रशासन को भेजी जा रही है.

गृह विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्री तोगड़िया को सड़क, रेल या हवाई मार्ग किसी से भी बंगाल में प्रवेश होने नहीं दिया जायेगा. पहले राज्य सरकार उनको राज्य में नहीं घुसने का आवेदन करेगी, अगर वह अनुरोध नहीं मानेंगे तो उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा. राज्य सरकार का मानना है कि अगर प्रवीण तोगड़िया बंगाल में प्रवेश करते हैं तो यहां सांप्रदायिक स्थिति खराब हो सकती है और राज्य में अशांति का माहौल पैदा हो सकता है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले वीरभूम जिले के रामपुरहाट में ईसाई धर्म का पालन करनेवाले लोगों का धर्मातरण किया गया था. इस संबंध में वीरभूम जिले के रामपुरहाट थाने में मामला भी दर्ज किया गया था और इस मामले में भी प्रवीण तोगड़िया को आरोपी बनाया गया है. गौरतलब है कि गृह विभाग की ओर से सभी जिला प्रशासन के साथ ही थानों को भी नोटिस भेजा जा रहा है.

तीन अप्रैल को बंगाल आयेंगे तोगड़िया
विश्व हिंदू परिषद के राज्य के संगठन मंत्री सचिंद्र नाथ सिंह ने बताया कि तीन अप्रैल को वह कोलकाता पहुंच रहे हैं. चार अप्रैल को हरियाणा भवन में वह चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे. यह एक इंडोर कार्यक्रम होगा. इसके बाद पांच अप्रैल को वह उत्तर बंगाल में रायगंज के दौरे पर जायेंगे. उन्होंने कहा कि श्री तोगड़िया इस देश के नागरिक हैं. उन पर किसी प्रकार का कोई आपराधिक मामला नहीं है. राज्य सरकार का यह फरमान असंवैधानिक है. इस प्रकार के आदेश को माना नहीं जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola