मेट्रो रेल का बढ़ेगा किराया

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: मेट्रो रेल की यात्र महंगी हो सकती है. रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता मेट्रो का किराया बढ़ाये जाने का संकेत दिया है. लगभग एक दशक बाद कोलकाता मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी होगी. चौधरी ने कहा कि कोलकाता मेट्रो घाटे में चल रही है. किराया वृद्धि पर गंभीरता से विचार किया […]

विज्ञापन

कोलकाता: मेट्रो रेल की यात्र महंगी हो सकती है. रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने कोलकाता मेट्रो का किराया बढ़ाये जाने का संकेत दिया है. लगभग एक दशक बाद कोलकाता मेट्रो के किराये में बढ़ोतरी होगी. चौधरी ने कहा कि कोलकाता मेट्रो घाटे में चल रही है. किराया वृद्धि पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. इस पर फैसला अगले रेल बजट से पहले लिया जा सकता है. मेट्रो का किराया बढ़ने पर यात्रियों को भी कोई आपत्ति नहीं होगी. भारतीय रेलवे के 17 जोनों में से एक कोलकाता मेट्रो रेलवे के किराये में 2002 के बाद संशोधन नहीं हुआ है. कोलकाता मेट्रो को 100 रुपये की आय के लिए 300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं. गरिया तक मेट्रो के विस्तार के बाद इसके राजस्व में और कमी आयी है.

फिलहाल कोलकाता मेट्रो रेल महानगर में सबसे सस्ता यातायात का साधन है. कोलकाता मेट्रो रेल का न्यूनतम किराया चार रुपये है, जबकि निजी बसों का किराया न्यूनतम पांच रुपये है.

जनवरी 2013 में तात्कालीन रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने रेलवे के किराये में संशोधन की घोषणा की थी, लेकिन कोलकाता मेट्रो रेलवे को इस दायरे से अलग रखा गया था. उसके बाद कोलकाता मेट्रो रेलवे ने किराये में संशोधन की अपील की थी. रेल मंत्रलय ने किराये में संशोधन पर विचार के लिए एक कमेटी का गठन किया था. कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जमा कर दी है. इस रिपोर्ट में किराये में वृद्धि की वकालत की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola