कोर्ट परिसर में चिटफंड कंपनी के निवेशक व एजेंट भिड़े, मारपीट, कुर्सियां तोड़ीं
हावड़ा. एक चिटफंड कंपनी के मालिक प्रमोद नाथ मन्ना के हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान कंपनी के निवेशक और एजेंट आपस में भिड़ गये. दोनों पक्ष के बीच कोर्ट परिसर में लगभग आधे घंटे तक धक्का-मुक्की व मारपीट चलती रही. इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां व अन्य वस्तुओं से हमला किया […]
हावड़ा. एक चिटफंड कंपनी के मालिक प्रमोद नाथ मन्ना के हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेशी के दौरान कंपनी के निवेशक और एजेंट आपस में भिड़ गये. दोनों पक्ष के बीच कोर्ट परिसर में लगभग आधे घंटे तक धक्का-मुक्की व मारपीट चलती रही. इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां व अन्य वस्तुओं से हमला किया गया.
कुछ लोग आंशिक रूप से घायल हुए हैं. हाथापाई में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं. उस वक्त कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस पहले तो कुछ देर के लिए मूकदर्शक बन रही, लेकिन मामला ज्यादा हिंसक होता देख बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग कर शांत कराया गया. कोर्ट में पेशी के बाद चिटफंड कंपनी के मालिक प्रमोद नाथ मन्ना को 12 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
क्या है मामला
बेंटरा थाने में एक निवेशक ने कंपनी के मालिक के खिलाफ पैसा नहीं लौटाने की शिकायत की थी. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर उसे हावड़ा के सीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. इस दौरान कोर्ट परिसर में कंपनी के एजेंट व कंपनी में पैसा निवेश करनेवाले लोग मौजूद थे. जैसे ही पुलिस आरोपी कंपनी मालिक को लेकर कोर्ट में पहुंची, कंपनी के एजेंट मालिक के समर्थन में नारेबाजी करने लगे. वहीं, पैसा नहीं लौटाने का आरोप लगानेवाले निवेशकों का समूह भी कंपनी के मालिक के खिलाफ नारेबाजी करने लगा. इस बीच पहले दोनों पक्ष के बीच कहा-सुनी शुरू हुई. इसके बाद हाथापाई और फिर एक-दूसरे के साथ मारपीट होने लगी. लगभग आधे घंटे तक चली इस मारपीट के दौरान परिसर में मौजूद वकील व आम लोग आतंकित हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










