हावड़ा के एमआइसी की धमकी: मुख्यमंत्री के खिलाफ बोलनेवाले संभल जायें, नहीं तो लाठियों से सिखायेंगे सबक
हावड़ा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बोलनेवाले राजनीतिक विरोधियों को खुलेआम चेतावनी देते हुए उत्तर हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व हावड़ा नगर निगम के एमएमआइसी गौतम चौधरी ने कहा है कि ऐसे लोग अब संभल जायें, नहीं तो तृणमूल उनके खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करेगी. जरूरत पड़ी, तो ऐसे लोगों को लाठी से भी […]
हावड़ा. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बोलनेवाले राजनीतिक विरोधियों को खुलेआम चेतावनी देते हुए उत्तर हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व हावड़ा नगर निगम के एमएमआइसी गौतम चौधरी ने कहा है कि ऐसे लोग अब संभल जायें, नहीं तो तृणमूल उनके खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करेगी. जरूरत पड़ी, तो ऐसे लोगों को लाठी से भी सबक सिखाया जायेगा.
नगर निगम मुख्यालय के मुख्य द्वार पर हावड़ा पौर कर्मचारी समिति की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने हाल में हुई बांधाघाट घटना की चर्चा करते हुए कहा कि आजकल छुटभैया नेता हाथ में माइक थाम दीदी (मुख्यमंत्री) के खिलाफ जो मन में आता है, बोलते नजर आते हैं. अब इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा. यदि जल्द यह बंद नहीं हुआ, हम बांधाघाट जैसी हजारों घटनाओं को अंजाम देंगे. स्थानीय एक भाजपा नेता पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा: आज कल उत्तर हावड़ा में एक नयी परंपरा शुरू हुई है.
इलाके में हर गली व चौराहों पर मोदी के साथ अपनी तसवीरों को कुछ नेता लगा कर खूब भुना रहे हैं. उनके पास अथाह पैसा है, जिसे वह इस प्रकार खर्च कर रहे हैं. श्री चौधरी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद दिल्ली की सरकार अपने चुनाव पूर्व वादों को पूरी तरह भूल गयी है. बेहतर ब्रांडिंग से किसी निम्नस्तरीय उत्पाद को भी कुछ दिनों के लिए मार्केट में बेचा जा सकता है, लेकिन उत्पाद की गुणवत्ता आम होते ही बाजार से वह खुद साफ हो जाता है. मौके पर बाली विधानसभा क्षेत्र तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष तफसील अहमद, पार्षद मनजीत रफैल, उत्तर हावड़ा तृणमूल कांग्रेस के सचिव उमेश सिंह व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










