सारधा घोटाला: सूर्यकांत ने भेजा मोदी को फैक्स, मिलने का मांगा समय, जांच में तेजी लाने की मांग
कोलकाता: सारधा चिटफंड घोटाले के सभी दोषियों की गिरफ्तारी और निवेशकों के धन लौटाने की मांग करते हुए राज्य में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है. माकपा नेता ने कहा कि उन्होंने मोदी को पत्र लिखा है और कई करोड़ रुपये […]
कोलकाता: सारधा चिटफंड घोटाले के सभी दोषियों की गिरफ्तारी और निवेशकों के धन लौटाने की मांग करते हुए राज्य में विपक्ष के नेता सूर्यकांत मिश्र ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है. माकपा नेता ने कहा कि उन्होंने मोदी को पत्र लिखा है और कई करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले में वाम मोरचा प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए समय देने की मांग की है.
वादा पूरा करें प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा : मैं पीएम को याद दिलाना चाहता हूं कि चुनावों से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ वह कार्रवाई करेंगे, लेकिन अब यह कहते हुए दु:ख हो रहा है कि सरकार को सत्ता में आये हुए छह महीने बीत गये हैं, लेकिन मुख्य दोषियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि पूरी जांच सीबीआइ और प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्र सरकार की एजेंसियां कर रही हैं.
जांच की गति से नाखुश
उन्होंने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार करने और निवेशकों के धन लौटाने का दायित्व केंद्र सरकार का है. डॉ मिश्र ने कहा कि जांच एजेंसियों को यह भी पता लगाना चाहिए कि चिटफंड घोटाले का धन बर्दवान विस्फोट में संलिप्त लोगों तक कैसे पहुंचा. डॉ मिश्र ने आरोप लगाया कि सारधा जांच सही दिशा में नहीं चल रही है. अभी तक मुख्य अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. यहां तक उनसे पूछताछ भी नहीं की गयी है. इस विषय पर प्रधानमंत्री से शिकायत करने के लिए ही उनसे मिलने का समय मांगा गया है. संभवत: इस माह के अंत में डॉ मिश्र प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










