पश्चिम बंगाल : बम विस्फोट की अलग-अलग घटनाओं में तीन घायल
बारासात (मालदा ) : बर्दवान ब्लास्ट को लोग अभी भूल भी नहीं पाये हैं कि आज फिर पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट की दो घटनाएं हुईं. बम ब्लास्ट की इन घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये हैं. पुलिस ने बताया कि पहली घटना , उत्तरी 24 परगना जिले के मोहनपुर में हुई. इस बम […]
बारासात (मालदा ) : बर्दवान ब्लास्ट को लोग अभी भूल भी नहीं पाये हैं कि आज फिर पश्चिम बंगाल में बम विस्फोट की दो घटनाएं हुईं. बम ब्लास्ट की इन घटनाओं में तीन लोग घायल हो गये हैं. पुलिस ने बताया कि पहली घटना , उत्तरी 24 परगना जिले के मोहनपुर में हुई. इस बम विस्फोट में दो निर्माण मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय घटी जब मजदूरों ने रेत के ढेर के नीचे छिपे टिन के एक डिब्बे को देखा. उन्होंने जैसे ही इसे उठाया, डिब्बे में रखा बम फट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. बम विस्फोट की दूसरी घटना आज सुबह मालदा जिले में हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया.
गजोल क्षेत्र के आलमपुर मछली बाजार में बम विस्फोट होने से दहशत का माहौल बन गया. पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में एक राहगीर मामूली रूप से घायल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










