निजी विद्यालय के मालिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप, स्कूल में तोड़-फोड़
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बहरामपुर : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक विद्यालय के मालिक को कुछ छात्रओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद आज विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय में तोड़फोड़ की. पुलिस में नौ नंवबर को शिकायत दर्ज करायी गयी कि मुर्शिदाबाद जिले में इस निजी विद्यालय के मालिक सुशांत कुमार […]
विज्ञापन
बहरामपुर : पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक विद्यालय के मालिक को कुछ छात्रओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद आज विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यालय में तोड़फोड़ की.
पुलिस में नौ नंवबर को शिकायत दर्ज करायी गयी कि मुर्शिदाबाद जिले में इस निजी विद्यालय के मालिक सुशांत कुमार डे ने कुछ छात्रओं का कथित यौन उत्पीडन किया. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने कल जिले के खगरा इलाके से डे को गिरफ्तार किया. वह शिकायत दर्ज होने के बार फरार हो गया था.
पुलिस ने बताया कि डे की गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद नाराज अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने आज विद्यालय में तोड़फोड़ की. सूत्रों के अनुसार कई अभिभावक विद्यालय के छात्रवास से अपने बच्चों को ले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










