हावड़ा से झारखंड के लिए पैदल निकल पड़े 18 मजदूर
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Mar 2020 5:57 AM
कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन किये जाने के कारण समस्त साधनों के बंद हो जाने से हावड़ा में सड़क का निर्माण कार्य करने आए झारखंड के गोड्डा जिले के 18 मजदूर पैदल ही हावड़ा से 357 किलोमीटर दूर झारखंड के लिए निकल पड़े
बीरभूम-पानागढ़ : कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन किये जाने के कारण समस्त साधनों के बंद हो जाने से हावड़ा में सड़क का निर्माण कार्य करने आए झारखंड के गोड्डा जिले के 18 मजदूर पैदल ही हावड़ा से 357 किलोमीटर दूर झारखंड के लिए निकल पड़े.
रविवार को बीरभूम जिले के सिउड़ी बस स्टैंड में विश्राम कर रहे थे. जिला स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने सूचना के बाद उक्त मजदूरों का स्वास्थ्य जांच किया. इस बीच छह मजदूरों को बुखार होने पर उन्हें सिउड़ी सदर अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती किया गया है. जबकि 12 मजदूरों को क्वारेंटाइन में रखा गया है. 12 मजदूरों का पूरा स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें प्रशासनिक स्तर पर झारखंड के गोड्डा भेजा जाएगा.
एक और दल के लोगों की भी जानकारी मिली है. ये लोग भी हावड़ा से पैदल ही मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान के लिए निकले थे. सिउड़ी पहुंचने पर उक्त मजदूरों के दल को देख स्थानीय लोगों ने उन्हें भरपेट भोजन कराया. उसके बाद सब्जी लेकर जा रहे एक वाहन पर उन्हें स्वास्थ्य जांच के बाद भेज दिया गया.
झारखंड जाने वाले एक मजदूर ने बताया कि हावड़ा से सिउड़ी पहुंचने में उन्हें तीन दिन लग गये. कोई साधन नहीं मिलने के कारण मजबूरन उन्हें पैदल निकलना पड़ा. खाने के लिए पैसे भी नहीं थे. जिला प्रशासन ने मजदूरों के स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें आश्वासन दिया है कि उन्हें झारखंड सड़क मार्ग से प्रशासन द्वारा साधन उपलब्ध करा कर भेज दिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










