अपराध: तृणमूल नेता बने अपराधियों का शिकार, पिता-पुत्र की हत्या

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा: जिले के इदपुर थाना के हट्टग्राम के निकट रात में खेत में पानी पाटने जा रहे बाप-बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी. दोनों तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं. पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिषदीय […]

विज्ञापन

बांकुड़ा: जिले के इदपुर थाना के हट्टग्राम के निकट रात में खेत में पानी पाटने जा रहे बाप-बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी. दोनों तृणमूल समर्थक बताये जा रहे हैं. घटना को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गयी हैं.

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिषदीय सचिव व सभाधिपति ने घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों को सांत्वना दी. मामले में पुलिस ने एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

इदपुर थाने की पुलिस ने बताया कि रात के वक्त खेत में पानी पाटने के लिए जा रहे पिता मुकुंद दत्त(70) व पुत्र विकास दत्त (48) की अपराधियों ने हत्या कर दी. दोनों स्थानीय तृणमूल के नेता बताये जा रहे हैं. मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. घटना के बारे में विकास के चचेरे भाई मलय दत्ता ने कहा कि शनिवार की शाम से इलाके में दुर्गापूजा के विसजर्न की तैयारी चल रही थी. विकास उसमें जाने की तैयारी कर रहा था.

लेकिन ताउजी उसे खेत में पानी देने के लिए अपने साथ लेकर चले गये. रात 11 बजे तक जब वे नहीं लौटे, तो उन्हें फोन किया गया. लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. जब उनकी खोज में निकले, तो गांव के ही निकट श्मशान के पास पोखरे से दोनों के शव बरामद किये गये. विकास का शव पानी में तैर रहा था. उसका गला कटा हुआ था. घटना की खबर पुलिस को दी गयी. थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया. मलय दत्ता ने कहा कि भाई के साथ किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी. कुछ लोगों को संदेह के आधार पर पुलिस अपने साथ लेकर गयी है और पूछताछ कर रही है. विकास दत्त जिला तृणमूल का सक्रिय सदस्य था एवं अंचल अध्यक्ष के पद पर आसीन था.

घटना की खबर पाते ही जिला तृणमूल के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के परिषदीय सचिव अरूप खां, अन्य एक परिषदीय सचिव शुभाशिष बटवाल तथा जिला परिषद के अध्यक्ष अरूप चक्रवर्ती घटनास्थल पर पहुंचे और घर में जाकर परिजनों को सांत्वना दी. श्री चक्रवर्ती ने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से बाप-बेटे की हत्या की गयी है. इसके पीछे माकपा और भाजपा का हाथ है. थाने में हत्या की शिकायत दर्ज करायी गयी है. मामले में एक आरोपी को पकड़ा गया है. जांच चल रही है. जहां एक तरफ तृणमूल कांग्रेस ने हत्या के पीछे विपक्षी दलों का हाथ बताया है, तो दूसरी ओर माकपा व भाजपा ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सबरी राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची एवं स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिये बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. जांच के लिये खोजी कुत्ताें का सहारा लिया जा रहा है.

एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की गहन छानबीन के लिये तीन खोजी कुत्ताें की मदद ली जा रही है. मुख्य आरोपी बापी प्रमाणिक समेत सात के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया था. इनमें से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola