ePaper

कोलकाता के पूजा पंडालों में दिखेगा तेंदुलकर का जादू

Updated at : 01 Oct 2014 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता के पूजा पंडालों में दिखेगा तेंदुलकर का जादू

कोलकाता : शारदीय नवरात्र की कोलकाता में विशेष धूम होती है. कोलकाता के दुर्गा पूजा की विशेषता यह है कि वहां पूजा पंडालों की सजावट में नये-नये प्रयोग किये जाते हैं. इस बार सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों ने कुछ नया करने के लिए कोलकाता के समीप क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर एक दुर्गा पूजा पंडाल […]

विज्ञापन

कोलकाता : शारदीय नवरात्र की कोलकाता में विशेष धूम होती है. कोलकाता के दुर्गा पूजा की विशेषता यह है कि वहां पूजा पंडालों की सजावट में नये-नये प्रयोग किये जाते हैं. इस बार सचिन तेंदुलकर के प्रशंसकों ने कुछ नया करने के लिए कोलकाता के समीप क्रिकेट स्टेडियम की तर्ज पर एक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया है जिसमें क्रिकेट के भगवान की 10 प्रतिमाएं लगायी गयी हैं.

इस कृत्रिम स्टेडियम के कमेंटरी बाक्स में मां दुर्गा की प्रतिमा रखी गयी है जो ऐसा लग रहा है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को आशीर्वाद दे रही हैं. मैदान में तेंदुलकर की 10 प्रतिमाएं लगायी गयी हैं जिसमें उन्हें गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण करते हुए दिखाया गया है.
शहर के बाहरी हिस्से में स्थित सोनारपुर में बने इस पंडाल को रेल कालोनी सर्वजन दुर्गा समिति ने बनाया है जिसके कई सदस्य सचिन फैन क्लब का हिस्सा हैं.रोचक तथ्य यह है कि नियमित सजावटी लाइटों की जगह फ्लडलाइटें लगाई गई हैं जबकि भक्ति गीतों की जगह तेंदुलकर के खेले गए मैचों में रवि शास्त्री की आवाज की कमेंटरी ने ले ली है.
पंडाल को पूरी तरह से क्रिकेट स्टेडियम का रुप दिया गया है जिसमें पिच, ड्रेसिंग रुम और गैलरी भी बनाई गई हैं. स्टेडियम के ऊपर बड़ी स्क्रीम में तेंदुलकर के शतकों की फुटेज दिखाई जा रही है. इस पंडाल की थीम मां दुर्गा की आराधना के साथ सचिन वंदना है.

पंडाल के आयोजक नीलेंदु बासु ने बताया कि वे बंगाल के युवाओं को प्रेरित करने के लिए तेंदुलकर के जीवन और उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं. इसके अलावा फोटाग्राफ और यादगार स्मृतियों के रुप में तेंदुलकर के करियर को पेश किया गया है जिसमें उनके बचपन से लेकर अंतिम मैच तक का समय शामिल है. क्लब के सदस्यों को तेंदुलकर के जीवन से जुडी चीजों पर रिसर्च करने और इन्हें इकट्ठा करने में दो महीने का समय लगा.

क्लब के सचिव की भी भूमिका निभाने वाले बासु ने कहा, यह उस व्यक्ति को हमारी ओर से तोहफा है जिसने 25 साल तक अपनी प्रतिभा और कडी मेहनत से देश का नाम रौशन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola