सारधा घोटाले से टीएमसी के संबंध साबित हुए, तो राजनीति छोड़ दूंगा : मुकुल
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव मुकुल रॉय ने कि यदि सारधा चिटफंड घोटाले से पार्टी का संबंध साबित हो जाता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे. रॉय ने कहा, हम (टीएमसी) न तो चोर हैं और न ही धोखेबाज हैं. यदि किसी भी सूरत में हमारी पार्टी की संलिप्तता साबित होती है तो […]
कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव मुकुल रॉय ने कि यदि सारधा चिटफंड घोटाले से पार्टी का संबंध साबित हो जाता है तो वह राजनीति छोड़ देंगे.
रॉय ने कहा, हम (टीएमसी) न तो चोर हैं और न ही धोखेबाज हैं. यदि किसी भी सूरत में हमारी पार्टी की संलिप्तता साबित होती है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. उन्होंने पूछा, क्या सारधा ममता बनर्जी का अपराध है ? नहीं. यदि ममता बनर्जी ने सुदीप्त सेन पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं की होती तो क्या वह गिरफ्तार हो पाता ?
रॉय ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से ही केंद्र द्वारा सीबीआई को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. उन्होंने कहा, यहां भी सीबीआई को टीएमसी की छवि खराब करने के लिए इस्तेमाल किया गया है. हमारे खिलाफ फैलाई जा रही झूठी अफवाह का विरोध करने के लिए हमारे पार्टी कार्यकर्ता 19 से 22 सितंबर तक हर गांव, ब्लॉक, नगर में सडकों पर उतरेंगे.
रॉय ने कहा कि चूंकि सीबीआई मामले की जांच कर रही है, तो उसे निवेशकों के पैसे की वापसी सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने कहा, आपको (सीबीआई) हमें बताना होगा कि आप किस तरह धन लौटायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










