वृद्धा से दुष्कर्म की कोशिश युवक गिरफ्तार

बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम थाना के एकग्राम में वृद्धा को अकेला पाकर एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. वृद्धा द्वारा शोरगुल करने पर स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को पकड़ कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया […]
बर्दवान-पानागढ़ : पूर्व बर्दवान जिले के आउसग्राम थाना के एकग्राम में वृद्धा को अकेला पाकर एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म की कोशिश किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. वृद्धा द्वारा शोरगुल करने पर स्थानीय लोगों ने उक्त युवक को पकड़ कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया.
पुलिस ने अभियुक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवक का नाम अनिल माद्दी (27) बताया गया है. अभियुक्त युवक भातार थाना के रामचन्द्रपुर गांव का रहने वाला है. वह आउसग्राम में अपने मामा के घर रहता था. गांव में ही केवल लाइन का काम करता था. पुलिस ने बताया कि केबल का मासिक वेतन लेने के लिए अनिल उक्त वृद्धा के घर के पास गया हुआ था. वृद्धा को अकेला देख वह उसे जबरन पकड़ कर बांस के बागान में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की.
वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय युवक एकत्र हो गए तथा अभियुक्त को पकड़कर उसकी पिटाई की. इसके बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




