किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 04 Feb 2020 1:49 AM (IST)
विज्ञापन

माटीगाड़ा थाना अधीन प्रधान बस्ती इलाके की घटना सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र इलाके में नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना माटीगाड़ा थाना अधीन प्रधान बस्ती इलाके की है. इस घटना के बाद सोमवार को माटीगाड़ा थाना में आरोपी […]
विज्ञापन
माटीगाड़ा थाना अधीन प्रधान बस्ती इलाके की घटना
सिलीगुड़ी : सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के माटीगाड़ा थाना क्षेत्र इलाके में नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ तीन महीने तक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना माटीगाड़ा थाना अधीन प्रधान बस्ती इलाके की है. इस घटना के बाद सोमवार को माटीगाड़ा थाना में आरोपी सिलानु राय तथा धीरेन बर्मन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना के बाद से दोनों आरोपी इलाके से फरार है.
स्थानीय व पारिवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिलानु तथा धीरेन उस नाबालिग लड़की के साथ दुर्गापूजा के समय से लगातार दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे रहा था. मुंह बंद रखने के लिए पीड़िता को डराने धमकाने के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी. पता चला है कि रविवार रात को बातों ही बातों में पीड़िता ने आपबीती परिवार वालों को सुनाई. घटना आस पड़ोस में पता चलते ही गुस्साये लोगों ने दोनों आरोपियों की की पिटाई भी की.
हालांकि दोनों आरोपी इलाके से फरार हो गये. सोमवार सुबह परिवार तथा स्थानीय लोगों ने माटीगाड़ा थाना में उन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज आरोपियों की खोज शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




