12 को उत्तर बंगाल के दौर पर मुख्यमंत्री
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 अगस्त को एक बार फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर रहेंगी और इस बार उत्तर बंगाल के दो जिले उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर का दौरा करेंगी. अपने इस दौरे के दौरान वह दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के […]
कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 अगस्त को एक बार फिर उत्तर बंगाल के दौरे पर रहेंगी और इस बार उत्तर बंगाल के दो जिले उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर का दौरा करेंगी.
अपने इस दौरे के दौरान वह दोनों जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगी. राज्य सचिवालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के रिव्यू मीटिंग के साथ ही वह जनसभा को भी संबोधित करेंगी. उनके साथ राज्य के मुख्य सचिव संजय मित्र, विभिन्न विभाग के मंत्री भी साथ रहेंगे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनका जिलों का दौरा जारी है. पिछले छह महीने में वह राज्य के सभी जिलों कुल 65 सभाओं को संबोधित कर चुकी हैं, प्रत्येक जिले में कम से कम उन्होंने तीन जनसभा को संबोधित किया था.
उत्तर बंगाल के दौरे के पहले मुख्यमंत्री नदिया व मुर्शिदाबाद जिले के दौरान पर रहेंगी. आठ अगस्त को नदिया जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और उसी दिन शांतिपुर में जनसभा को भी संबोधित करेंगी. मुख्यमंत्री ने पहले ही कहा था कि अगस्त महीने के अंदर वह राज्य के सभी जिलों का दौरा संपूर्ण करना चाहती हैं. सिर्फ राज्य सचिवालय में बैठ कर वह कार्य नहीं करना चाहती, बल्कि लोगों के बीच जाकर कार्य की समीक्षा करना चाहती हैं. इस प्रकार के रिव्यू मीटिंग में जिले के बीडीओ से लेकर वरिष्ठ अधिकारी तक अपनी समस्याओं को स्वयं उनके सामने रख पाते हैं और इससे समस्याओं का समाधान सूत्र भी उसी बैठक में निकाल लिया जाता है, इससे किसी भी योजना पर कार्य रूकता नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










