महिला कांवरिये की मौत, 50 घायल

Updated:
विज्ञापन

सिंगूर के कमारकुंडू में रेल गेट के पास मची भगदड़ हुगली : सिंगूर के कमारकुंडू रेल गेट के पास भगदड़ में एक महिला कांवरिये की मौत हो गयी व करीब 50 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की मदद से घायलों को सिंगूर के ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया […]

विज्ञापन

सिंगूर के कमारकुंडू में रेल गेट के पास मची भगदड़

हुगली : सिंगूर के कमारकुंडू रेल गेट के पास भगदड़ में एक महिला कांवरिये की मौत हो गयी व करीब 50 लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवकों की मदद से घायलों को सिंगूर के ग्रामीण अस्पताल में भरती कराया गया है. मृतका की पहचान नहीं हो पायी है. उसकी उम्र 35-40 के बीच बतायी गयी है.

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदनगर के एसडीपीओ सैकत घोष व सिंगूर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को सिंगूर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया. कांवरियों का आरोप है कि पर्याप्त संख्या में पुलिस व जीआरपी के जवान नहीं होने के कारण यह दुर्घटना घटी. दूसरी ओर, शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीरामपुर स्थित वाल्स अस्पताल भेज दिया गया है. श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के प्रधान सचिव राजकुमार बोथरा ने बताया कि हादसे के बाद समिति की ओर से डॉक्टरों व नर्सो की टीम घायलों की मदद के लिए भेजी गयी है.

कैसे हुआ हादसा : रविवार की देर रात करीब 12.30 बजे कमारकुंडू गेट पर रेल गेट बंद था. वैद्यबाटी के निमई तीर्थ घाट से गंगा जल लेकर भारी संख्या में कांवरिये तारकेश्वर जा रहे थे. वे वैद्यबाटी-तारकेश्वर रोड होते हुए कमारकुंडू पहुंचे, लेकिन रेल गेट बंद होने के कारण कांवरियों की भीड़ गेट पर जुट गयी.

गेट खुलते ही तारकेश्वर से गाड़ियों की लाइन व वैद्यबाटी से कांवरियों की भीड़ एक साथ लाइन पार करने लगी. इससे मची धक्कामुक्की में कई लोग गिर पड़े और उन पर चढ़ कर लोग पार होने लगे. इसमें एक की मौत व कई लोग घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola