बंगाल : चिकेन बनाने से इनकार करने पर पति ने की कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या

खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बिनपुर इलाके में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पति ने पत्नी को चिकेन बनाने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी के चिकेन बनाने से इनकार कर दिया. ऐसे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला. हत्या के […]
खड़गपुर : झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बिनपुर इलाके में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पति ने पत्नी को चिकेन बनाने के लिए कहा था, लेकिन पत्नी के चिकेन बनाने से इनकार कर दिया. ऐसे में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काट डाला. हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है.
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का नाम लक्खीमनी हेम्ब्रम (34) और आरोपी पति का नाम कालीपद हेम्ब्रम है. कालीपद दिहाड़ी मजदूर का काम करता है. गौरतलब है कि कालीपद ने मुर्गा की लड़ाई में एक मुर्गा जीता था. घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को चिकेन बनाने के लिए कहा, लेकिन लक्खीमनी ने चिकेन बनाने से इनकार कर दिया.
इस बात पर कालीपद ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी से लक्खीमनी के सिर पर वार कर दिया और उसे काट डाला. घटनास्थल पर ही लक्खीमनी की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




