तृणमूल कांग्रेस के दो पूर्व विधायक गिरफ्तार, बंगाल पुलिस ने खोकन दास को यूपी में दबोचा
Published by : Ashish Jha Updated At : 31 May 2026 1:59 PM
तृणमूल के पूर्व विधायक खोकन दास और तपन चट्टोपाध्याय
Bengal News: तृणमूल कांग्रेस के दोनों पूर्व विधायक के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस को दोनों पूर्व विधायकों की तलाश थी. एक को यूपी के मुगलसराय से तो दूसरे को बंगाल में गिरफ्तार किया गया है.
मुख्य बातें
Bengal News: मुकेश तिवारी. बर्धमान/पानागढ़. बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद विभिन्न मामलों में आरोपित तृणमूल कांग्रेस के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी थमने का नाम नहीं ले रही है. रविवार को भी बर्धमान जिले के दो हैवीवेट तृणमूल के कद्दावर नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बर्धमान दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल के पूर्व विधायक खोकन दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के बाद उत्तर प्रदेश के मुगलसराय से हुई है.
चुनाव के बाद फरार थे खोकन दास
सत्ता परिवर्तन के बाद खोकन दास बर्धमान शहर से फरार थे. पुलिस के पास खोकन दास के खिलाफ रंगदारी, संत्रास आदि कई मामलों में प्राथिमिकी दर्ज है. अवैध बालू,जबरन कब्जा आदि मामले भी वो आरोपित हैं. खोकन दास की तलास पुलिस कर रही थी. गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने खोकन दास को मुगल सराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है. खोकन दास को बर्धमान लाया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बाढ़ राहत घोटाले के आरोपित हैं तपन
बर्धमान जिले के ही पूर्व स्थली उत्तर के तृणमूल के पूर्व विधायक तपन चट्टोपाध्याय को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर से बाढ़ राहत सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है. रविवार की सुबह पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक तपन चट्टोपाध्याय को गिरफ्तार किया है. तपन चट्टोपाध्याय के घर से कंबल, फुटबॉल और त्रिपाल जब्त किया गया है. दोनों तृणमूल के पूर्व विधायकों से पुलिस पूछताछ चला रही है.
Also Read: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार सोमवार को, इन विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










