ePaper

पैलान ग्रुप के चेयरमैन को तीन दिनों की सीबीआइ हिरासत

Updated at : 31 Oct 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
पैलान ग्रुप के चेयरमैन को तीन दिनों की सीबीआइ हिरासत

बाजार से वसूले गये रुपये विदेशों में भेजने के मिले पुख्ता सबूत कोलकाता : निवेशकों को ज्यादा रुपये रिटर्न देने का प्रलोभन देकर बाजार से 500 करोड़ से ज्यादा रुपये वसूलने के आरोप में सीबीआइ की टीम ने पैलान ग्रुप के चेयरमैन अपूर्व साहा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. बुधवार को विधाननगर जिला अदालत […]

विज्ञापन

बाजार से वसूले गये रुपये विदेशों में भेजने के मिले पुख्ता सबूत

कोलकाता : निवेशकों को ज्यादा रुपये रिटर्न देने का प्रलोभन देकर बाजार से 500 करोड़ से ज्यादा रुपये वसूलने के आरोप में सीबीआइ की टीम ने पैलान ग्रुप के चेयरमैन अपूर्व साहा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था. बुधवार को विधाननगर जिला अदालत में पेश करने पर उन्हें तीन दिनों की सीबीआइ हिरासत में भेजा गया.
दक्षिण दिनाजपुर में दर्ज करायी गयी थी शिकायत :
सीबीआइ अधिकारियों का कहना है कि उनके खिलाफ दक्षिण दिनाजपुर में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इस मामले की जांच में इनकी गिरफ्तारी हुई है. लिहाजा उन्हें वहां की स्थानीय अदालत में पेश कर 14 दिनों के लिए सीबीआइ हिरासत में लेने का आवेदन किया जायेगा. सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि बाजार से 500 करोड़ से ज्यादा रुपये वसूलने के साथ उन्होंने समय-समय पर विदेशों में अपने विभिन्न अकाउंट में ये रुपये भेजे.
इस काम में किन-किन लोगों ने उनकी मदद की, यह रुपये विदेशों में किन अकाउंट में कहां-कहां हैं. इस रुपये का प्रॉपर्टी खरीदने में कितना इस्तेमाल हुआ. कहां-कहां प्रॉपर्टी है. इस बारे में उनसे पूछताछ करने के साथ इनकी मदद करनेवाले लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. सीबीआइ अधिकारी बताते हैं कि इससे पहले कंपनी के निदेशक धनंजय कुमार सिंह को सियालदह स्टेशन के करीब से गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ कर चेयरमैन के बारे में जानकारी मिली. पूछताछ कर उन्हें भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola