WBPSC की फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को धोखा देने वाले रैकेट का सरगना गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Oct 2019 1:32 PM
कोलकाता : पश्चिम बंगाल लोकसेवा आयोग (WBPSC) की फर्जी वेबसाइट बनाकर कथित रूप से लोगों को धोखा देने वाले रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि WBPSC के संयुक्त सचिव एस सेन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल लोकसेवा आयोग (WBPSC) की फर्जी वेबसाइट बनाकर कथित रूप से लोगों को धोखा देने वाले रैकेट के सरगना को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि WBPSC के संयुक्त सचिव एस सेन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने 29 वर्षीय प्रशांत नाग को नदिया जिला के नकाशीपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया.
सेन ने शिकायत दर्ज करायी थी कि आयोग की फर्जी वेबसाइट का संचालन किया जा रहा है. उन्होंने बताया, ‘आरोपी www.pscwbbapplication.in नाम की वेबसाइट का संचालन करता था, जिसमें डब्ल्यूबीपीएससी की असली वेबसाइट www.pscwbapplication.in के मुकाबले ‘application’ शब्द से पहले एक ‘b’ ज्यादा है. इससे लोगों को धोखा हुआ, आयोग की छवि खराब हुई और इसका सामान्य कामकाज बाधित हुआ.’
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कई दस्तावेज, एक लैपटॉप, हार्ड डिस्क, मोबाइल फोन और अपराध से संबंधित बैंक पासबुक जब्त की गयी है. उन्होंने कहा कि नाग एक आदतन अपराधी रहा है. अधिकारी ने बताया कि नाग और उसके साथियों ने नौकरी खोजने वालों को धोखा देने के लिए कई राज्यों के सरकारी विभागों की फर्जी वेबसाइट बना रखी है. नाग को इससे पहले वर्ष 2018 में एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था. उसे गुरुवार को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










