भारत-बांग्लादेश सीमा से जब्त हुए 65 मवेशी

अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार कोलकाता : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने विभिन्न सीमाई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 65 मवेशियों को जब्त किया है. इनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र शामिल हैं. बीएसएफ […]
अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहे 10 बांग्लादेशी नागरिक भी गिरफ्तार
कोलकाता : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने विभिन्न सीमाई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 65 मवेशियों को जब्त किया है. इनमें मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना और नदिया में भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र शामिल हैं.
बीएसएफ कार्रवाई बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) घोझाडांगा (थाना बशीरहाट के अंतर्गत) में जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र से 02 बांग्लादेशी और 01 भारतीय नागरिकों को, बीओपी डोबिला (थाना स्वरूपनगर के अंतर्गत) से 04 बांग्लादेशी नागरिक को, बीओपी ताराली (थाना स्वरूपनगर के अंतर्गत) से 04 बांग्लादेशी नागरिक को और बीओपी महाखोला (थाना छपरा के अंतर्गत) से 02 भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया.
सीमा पर सक्रिय दलाल अवैध रूप से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार करके बांग्लादेश की सीमा में जाने की कोशिश कर रहे थे. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सभी अवैध घुसपैठियों ने खुलासा किया कि वे दलालों की मदद से भारत में आए थे. इन सभी गिरफ्तार व्यक्तियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित पुलिस स्टेशनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




