बच्चे को निर्दयता से पीटने वाली शिक्षिका पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
कोलकाताः एक बच्चे को निर्दयता से पीटने वाली ट्यूशन शिक्षिका पूजा सिंह को आज कोर्ट ने पुलिस रिमांड में लेने का आदेश दिया है. पूजा सिंह परप बंगाल के बारासट शहर के लेक टाउन स्थित एक घर में ट्यूशन पढाने के क्रम में बच्चे को निर्दयता पूर्वक पीटने का आरोप है. विधाननगर कोर्ट के अतिरिक्त […]
कोलकाताः एक बच्चे को निर्दयता से पीटने वाली ट्यूशन शिक्षिका पूजा सिंह को आज कोर्ट ने पुलिस रिमांड में लेने का आदेश दिया है. पूजा सिंह परप बंगाल के बारासट शहर के लेक टाउन स्थित एक घर में ट्यूशन पढाने के क्रम में बच्चे को निर्दयता पूर्वक पीटने का आरोप है.
विधाननगर कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अपूर्व कुमार घोष ने आज पूजा सिंह को पांच दिन की पुलिस रिमांड में लेने का आदेश दिया. पूजा सिंह के खिलाफ धारा 326 ( जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाना) धारा 379 ( चोरी की सजा) और 308 ( हत्या की कोशिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
पूजा को कल विधाननगर पुलिस ने दक्षिण कोलकाता के रासबेहरी इलाके से उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया था.गौरतलब है कि शिक्षिका पूजा सिंह के इस कारनामें का खुलासा बच्चे के घर में लगे सीसीटीवी के जरिए हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










