आसनसोल : छात्रों की पिटाई के बाद हंगामा, तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

आसनसोल : रेलपार डिपोपाड़ा स्थित आगाबेग म्यूनिसिपल हाइस्कूल के हिंदी सेक्शन के कक्षा नौ के छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान शुक्रवार को बांग्ला सेक्शन के शिक्षक द्वारा उनकी पिटाई करने के विरोध में भारी हंगामा हुआ. बांग्ला सेक्शन में जमकर तोड़फोड़ हुई. शिक्षकों के बार-बार समझाने पर भी उत्तेजित छात्र उक्त शिक्षक को बाहर […]

विज्ञापन

आसनसोल : रेलपार डिपोपाड़ा स्थित आगाबेग म्यूनिसिपल हाइस्कूल के हिंदी सेक्शन के कक्षा नौ के छात्रों के रजिस्ट्रेशन कराने के दौरान शुक्रवार को बांग्ला सेक्शन के शिक्षक द्वारा उनकी पिटाई करने के विरोध में भारी हंगामा हुआ. बांग्ला सेक्शन में जमकर तोड़फोड़ हुई.

शिक्षकों के बार-बार समझाने पर भी उत्तेजित छात्र उक्त शिक्षक को बाहर बुलाने व उन्हें निलंबित करने की मांग करते रहे. एक घंटे तक चले हंगामे के बाद छात्र शांत हुए. स्कूल प्रधानाध्यापिका तृप्ति भट्टाचार्य ने बताया कि स्कूल में नहीं होने के कारण उनके पास इसकी जानकारी नहीं है.

पिटाई से चोटिल हुए छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय की ओर से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी जायेगी.

पिटाई में घायल हुए छात्र विशाल प्रसाद, अमन कुमार भगत, राहुल कुमार गुप्ता, रोशन कुमार आदि ने बताया कि हिंदी सेक्शन के कक्षा नौ के सभी छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए बांग्ला सेक्शन बिल्डिंग में बुलाया गया था. दर्जनों छात्र कतार में खड़े होकर रजिस्ट्रेशन करा रहे थे.

विलंब होने के कारण छात्र आपस में बातचीत व मजाक करने लगे. अचानक एक शिक्षक बाहर आया और कतार में खड़े छात्रों को डंडे से पीटने लगा. कई छात्रों के हाथ-पैर में चोटें आयीं. छात्रों में भगदड़ मच गयी. कुछ छात्रों ने उक्त शिक्षक को स्कूल से बाहर भेजने या उन्हें निलंबित करने की मांग शुरू की. उनका आरोप था कि हिंदी सेक्शन के छात्रों को बांग्ला सेक्शन के बिल्डिंग में जाने पर ही पीटा जाता है.

कुछ देर बाद छात्र स्कूल भवन में प्रवेश कर गये. छात्रों ने हंगामा करते हुए दरवाजे, बेंच के साथ नोटिस बोर्ड को तोड़ डाला. एक घंटे तक छात्र हंगामा करते रहे. प्रधानाध्यापिका श्रीमती भट्टाचार्य ने कहा कि स्कूल का कोई भी शिक्षक छात्रों को डंडे से पिटाई नहीं कर सकता.

स्कूल में तोड़फोड़ की खबर उन्हें मिली है. बीमार होने के कारण शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गयीं. शनिवार को स्कूल जाकर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेकर कुछ बता पायेंगी. उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष रजिस्ट्रेशन बांग्ला सेक्शन की बिल्डिंग में ही होता रहा है.

छात्रों के अभिभावकों ने कहा कि वे स्कूल प्रबंधन के स्तर से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं. इस दिशा में पहल नहीं होने पर थाने में शिकायत करेंगे. शिक्षकों को छात्रों को पीटने का अधिकार नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola