रात में सो रही तीसरी कक्षा की छात्रा के अपहरण का प्रयास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2019 2:21 AM
कुमारग्राम : डुआर्स क्षेत्र में बढ़ रहे मानव तस्करों के संजाल की गतिविधियों में तेजी आ रही है. इसी क्रम में नींद में ही एक तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने की घटना सामने आयी है जिसके बाद से अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत शामुकतला के पटोतला गांव में सनसनी है. बुधवार की देर […]
कुमारग्राम : डुआर्स क्षेत्र में बढ़ रहे मानव तस्करों के संजाल की गतिविधियों में तेजी आ रही है. इसी क्रम में नींद में ही एक तीसरी कक्षा की छात्रा का अपहरण करने की घटना सामने आयी है जिसके बाद से अलीपुरद्वार दो नंबर ब्लॉक अंतर्गत शामुकतला के पटोतला गांव में सनसनी है. बुधवार की देर रात को हुई घटना के बाद शामुकतला पुलिस जांच कर रही है.
हालांकि बच्ची का अपहरण करने वाला समाज विरोधी का पता नहीं चल पाया है. लेकिन पुलिस मामले में तत्परता से जुटी हुई है. जांच के हित में वह ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं. बच्ची का नाम एलिना खातून (7 ) है. वह स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा है.
स्थानीय सूत्र के अनुसार एलिना अपनी नानी के साथ सोयी हुई थी. बगल में उसकी मां भी सो रही थी. आधी रात को उसकी मां जब शौच के लिये बाहर निकली उसी दौरान आरोपी बदमाश बच्ची को वहां से उठा लिया. उसके बाद गुरुवार को तड़के चार बजे के करीब बगल के कदमपुर गांव में बच्ची मिली. उसके बाद ही उसके घरवालों को सूचना दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










