हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा

Updated at : 08 Aug 2019 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने 6 लोगों को दबोचा

दक्षिण 24 परगना के कुलतली में डकैती के मकसद से जुटे थे कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर इलाके में देर रात डकैती के मकसद से जुटे बदमाशों के एक समूह को दबोचने में पुलिस की टीम सफल रही है. बंदूकों के जखीरे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान […]

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के कुलतली में डकैती के मकसद से जुटे थे

कोलकाता : दक्षिण 24 परगना के बारुइपुर इलाके में देर रात डकैती के मकसद से जुटे बदमाशों के एक समूह को दबोचने में पुलिस की टीम सफल रही है. बंदूकों के जखीरे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान खालिक मंडल (35), मोइदुल इस्लाम (35 ), नूर हुसैन गाजी (20), कुतुबुद्दीन मोल्ला (30), गोपाल मंडल (22) और सजीव चक्रवर्ती (21) के तौर पर हुई है.

सभी उत्तर 24 परगना जिले के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं. इन्हें बारुइपुर जिला पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर कुलतली थाना इलाके के कैखाली बाजार के पास से मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को दबोचा. इनके पास से 6 सिंगल बैरल पाइप गन, एक वन शटर पाइप गन, 20 राउंड 12 बोर की गोलियां, दो राउंड 8 एमएम की गोलियां और दो जिंदा बम बरामद हुए हैं.

इनके पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. इन लोगों ने पूछताछ में बताया है कि वे कैखाली गेस्ट हाउस में डकैती की योजना बना कर आये थे. इनसे पूछताछ कर इनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाने की कोशिश तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola