नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट में सेना का पूर्व जवान गिरफ्तार

Updated at : 15 Jul 2019 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट में सेना का पूर्व जवान गिरफ्तार

आद्रा : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सेना के पूर्व जवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जयदेव चंद है जो पुरुलिया जिले के बांनदुआन थाना अंतर्गत चीला गांव का रहने वाला है. घटना के बारे में छात्रा के पिता धीरेन कर्मकार ने बताया कि जयदेव चंद […]

विज्ञापन

आद्रा : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने सेना के पूर्व जवान को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम जयदेव चंद है जो पुरुलिया जिले के बांनदुआन थाना अंतर्गत चीला गांव का रहने वाला है.

घटना के बारे में छात्रा के पिता धीरेन कर्मकार ने बताया कि जयदेव चंद हमारा पड़ोसी है. वह हमेशा ही अपना वाहन लाकर रास्ते के ऊपर रख दिया करता था जिसके चलते उनलोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
शनिवार की रात उसने इस तरह से अपने वाहन को उनके घर के सामने के रास्ते में रखा कि वे लोग घर में नहीं घुस पा रहे थे. इसको लेकर जब उससे कहा गया तो वह उनलोगों के साथ गाली गलौज करने लगा.
विरोध करने पर वह उन्हें मारने पीटने लगा. उनके चिल्लाने पर उनकी बेटी मौके पर पहुंची. जयदेव ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करने के साथ छेड़छाड़ करने लगा. बाद में उनकी पत्नी व दूसरे लोग वहां पहुंचे तो जयदेव दे उन्हें भी गालियां दी और मारपीट की. इस संबंध में बांन्दुआन थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है.
शिकायत के आधार पर शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपी जयचंद को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मारपीट तथा पॉक्सो मामला दर्ज किया गया. उसे पुरुलिया जिला अदालत में पेश किया गया जहां उनकी जमानत नामंजूर कर जेल हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग की रविवार मेडिकल जांच करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola