सात साल की बच्ची से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

मालदा: घर में अकेली पाकर सात साल की एक बच्ची के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया. आरोपी का नाम समुएल बास्के (29) है. आरोपी के समर्थकों ने पीड़ित परिवार को पुलिस को कुछ नहीं बताने की धमकी दी थी. कहा गया था कि पुलिस को बताने पर गांव से बाहर कर दिया जायेगा. बच्ची […]

विज्ञापन

मालदा: घर में अकेली पाकर सात साल की एक बच्ची के साथ एक लड़के ने दुष्कर्म किया. आरोपी का नाम समुएल बास्के (29) है. आरोपी के समर्थकों ने पीड़ित परिवार को पुलिस को कुछ नहीं बताने की धमकी दी थी. कहा गया था कि पुलिस को बताने पर गांव से बाहर कर दिया जायेगा.

बच्ची के परिवार ने धमकी को अनसुना करते हुए आदिवासी युवक के खिलाफ हबिबपुर थाने में शिकायत दर्ज कर दी. यह घटना 17 जुलाई को हबिबपुर थाना अंतर्गत आकतैल ग्राम पंचायत के उत्तर खोरीबाड़ी गांव में घटी थी. पहले बच्ची के परिवारवाले खामोश थे. बाद में इस घटना की खबर पाकर आदिवासी विकास समिति के मालदा जिला सचिव साल्को बास्के पीड़िता के घ पहुंचे और उनके पहल पर ही आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी. दुष्कर्म के घटना के चार दिन बाद दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी. पुलिस आरोपी को नहीं तलाश पायी है.

मिली जानकारी के अनुसार, विगत 17 जुलाई को घर के सभी लोग खेत पर काम करने गये थे. दोपहर को घर से खाना लाने के लिए बच्ची घर गयी थी, लेकिन उसके लौटने में देर होने पर बच्ची के माता-पिता घर गये. घर में जाकर उन्होंने देखा कि सामुएल उनकी बेटी के साथ कुकर्म कर रहा है. हमारे चिल्लाते ही आसपास के लोग चले आये और सामुएल को पकड़ लिये. स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई भी की. उस दिन रात को गांव में सालिसी सभा बुलायी गयी. गांव के मुखिया जीवन टुडू के नेतृत्व में सभा चल रही थी. मुखिया ने गांव के मामले को गांव में ही निपटारा करने की हिदायत दी.

लड़के को क्षमा मांगने के लिए कहने पर सामुएल ने क्षमा भी मांगी. गांव के मुखिया ने कहा कि यह मामला यहीं पर खत्म हो गया. इसके बाद अगर यह मामला गांव के बाहर गया, तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे. इसलिए बच्ची के परिवारवाले चुपचाप बैठे थे. आदिवासी विकास समिति के नेता सालको बास्के ने कहा कि इस तरह की अपराध को क्षमा नहीं किया जा सकता. आरोपी को गिरफ्तार करनी होगी. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जायेगा. सालिसी सभा में गलत न्याय करने वालों के खिलाफ भी पुलिस को कदम उठानी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola