ममता की सभा से रुकी महानगर की रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

कोलकाता: 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा में महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. यहां उत्तर कोलकाता से लेकर मध्य कोलकाता तक महानगर में पहुंचनेवाले समर्थकों की रैलियों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अचल हो गयी. सड़कों पर चारों तरफ बसों व […]

विज्ञापन

कोलकाता: 21 जुलाई को शहीद दिवस के अवसर पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा में महानगर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी. यहां उत्तर कोलकाता से लेकर मध्य कोलकाता तक महानगर में पहुंचनेवाले समर्थकों की रैलियों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से अचल हो गयी. सड़कों पर चारों तरफ बसों व छोटी कारों को कतार में खड़े देखा गया.

दक्षिण कोलकाता के हाजरा क्रासिंग के अलावा उत्तर कोलकाता का सेंट्रल एवेन्यू, सियालदह, लेनिन सरणी इलाका. इसके अलावा स्टैंड रोड बड़ाबाजार इलाका धर्मतल्ला व पार्क स्ट्रीट इलाका पूरी तरह प्रभावित था. पुलिस के मुताबिक महानगर में इस दिन बाहरी जिलों से कुल 10 हजार गाड़ियां आयी थीं, जिसमें सुबह नौ बजे 1800 गाड़ियां महानगर में आ गयी थी. जिसमें भरकर तृणमूल समर्थक रैलियों के साथ महानगर पहुंचे थे.

पुलिस के मुताबिक इस दिन रैलियों व महानगर में बाहर से आने वाले आये लोगों पर 18 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गयी, जिसमें नौ कैमरे शहर में प्रवेश पथ पर लगे थे. जबकि शेष कैमरे मंच स्थल के आसपास नजर रखा जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola