एक आइस्क्रीम की कीमत 40 हजार रुपये !

Updated:
विज्ञापन

विकास गुप्ता, कोलकाता कब हुई घटना : 04 दिसंबर 2013 घटना की जगह : मुंबई का सांताक्रुज इलाका शिकायत दर्ज : 05 दिसंबर (कसबा थाना) गिरफ्तारी : 19 मार्च 2014 एक आइस्क्रीम की कीमत 40 हजार रुपये सुन कर आप चौंक सकते हैं, लेकिन महानगर के कसबा के निवासी सौमेंद्र चक्रवर्ती को एक आइस्क्रीम खाने […]

विज्ञापन

विकास गुप्ता, कोलकाता

कब हुई घटना : 04 दिसंबर 2013

घटना की जगह : मुंबई का सांताक्रुज इलाका

शिकायत दर्ज : 05 दिसंबर (कसबा थाना)

गिरफ्तारी : 19 मार्च 2014

एक आइस्क्रीम की कीमत 40 हजार रुपये सुन कर आप चौंक सकते हैं, लेकिन महानगर के कसबा के निवासी सौमेंद्र चक्रवर्ती को एक आइस्क्रीम खाने की कीमत 40 हजार रुपये गंवा कर देनी पड़ी. इसमें उनका पूरा एकाउंट खाली हो गया. हालांकि आइस्क्रीम खाते वक्त उन्हें इसका एहसास नहीं था. उनके साथ यह ठगी मुंबई में हुई. जब वह कोलकाता लौटे तो मोबाइल पर एक के बाद एक आ रहे मैसेज को देख कर उनके होश उड़ गये, जिसमें उनके एकाउंट से रुपये निकाले जाने का मैसेज आ रहा था. इसके बाद उन्होंने कसबा में इसकी शिकायत दर्ज करायी.

शिकायत से पुलिस भी थी हैरान : कसबा के निवासी सौमेंद्र चक्रवर्ती हैरतअंगेज शिकायत लेकर दक्षिण कोलकाता के कसबा थाने में पहुंचे. शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि मध्य रात अचानक एटीएम से एक के बाद एक रुपये निकालने का उनके मोबाइल में मैसेज आये. जिस समय रुपये निकाले जाने का मैसेज आया, उस समय मध्य रात का समय था लिहाजा वे परिवार के साथ घर पर ही थे. लेकिन उनके मोबाइल का मैसेज बता रहा था कि वे अभी मुंबई के किसी एटीएम में है. पहला व दूसरा एटीएम से 15-15 हजार रुपये निकाले जाने का था. कुछ देर में मिला तीसरा मैसेज अकाउंट से 10 हजार रुपये निकाले जाने का था. इस जानकारी के साथ तत्काल पांच दिसंबर को कसबा थाने में दर्ज करायी. तीन किस्तों में उसके बैंक अकाउंट से 40 हजार रुपये निकाल लिये गये.

सांताक्रुज में निकाले गये रुपये : जांच का भार लालबाजार के बैंक धोखाधड़ी विभाग की टीम ने अपने हाथों में लिया. जांच में सभी रुपये मुंबई के सांताक्रुज इलाके के एक एटीएम से निकाले जाने की जानकारी मिली. कोलकाता के व्यक्ति का मुंबई के एटीएम से आधी रात को रुपये निकाले जाने का कनेक्शन पुलिस को समझ नहीं आ रहा था, एटीएम के सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को रुपये निकलते देखा गया था. लेकिन वह व्यक्ति कौन था, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. जिसके कारण पुलिस की पूरी तफ्तीश वहीं रूक गयी.

अचानक मिला सुराग : घटना के दो महीने बीतने के बाद अचानक मुंबई पुलिस ने ई-मेल भेज कर रुपये ठगने के मामले में तीन लोगों को 10 मार्च को गिरफ्तार करने की कोलकाता पुलिस को जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद आशिफ शेख (37), एैलेन एंटोनी मैस्क्रनिश (37) और इमानुएल ओकपारा ओनेका (35) बताये गये. इसमें इमानुएल ओकपारा ओनेका एक नाइजेरियन था. उन तीनों का फोटो मंगवाया गया. उनमें एक एटीएम से रुपये निकालनेवाला शख्स था. तत्काल पुलिस की एक टीम मुंबई जाकर आशिफ से पूछताछ की, तब जाकर सारी बात सामने आयी.

कार्ड की क्लोनिंग करके निकाल लिये रुपये : गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने बताया कि दिसंबर में कसबा निवासी सौमेंद्र चक्रवर्ती घूमने के सिलसिले में मुबंई आये थे. वहीं एक दुकान में आइसक्रीम खाने के दौरान बिल का भुगतान उन्होंने कार्ड से स्वाइप मशीन के जरिये किया था. उस समय उनके एटीएम कार्ड की पूरी जानकारी उस मशीन के जरिये ले ली गयी थी. बाद में एक खाली कार्ड में उस जानकारी को डाल कर उस कार्ड का क्लोन तैयार कर लिया गया. उस क्लोनिंग कार्ड से रुपये निकाले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola