सारधा चिटफंड घोटाले की जांच: कुछ पुलिस अधिकारी सीबीआइ के निशाने पर
कोलकाता/नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस के कुछ अधिकारी सारधा घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कथित तौर पर नष्ट करने को लेकर सीबीआइ के निशाने पर हैं. सीबीआइ सूत्रों ने कहा कि बार-बार अनुरोध किये जाने के बाद भी उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस से घोटाले से संबंधित पूरे दस्तावेज नहीं मिले हैं. इससे यह आशंका […]
कोलकाता/नयी दिल्ली: पश्चिम बंगाल पुलिस के कुछ अधिकारी सारधा घोटाले से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कथित तौर पर नष्ट करने को लेकर सीबीआइ के निशाने पर हैं.
सीबीआइ सूत्रों ने कहा कि बार-बार अनुरोध किये जाने के बाद भी उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस से घोटाले से संबंधित पूरे दस्तावेज नहीं मिले हैं. इससे यह आशंका पैदा हो रही है कि उनमें से कुछ दस्तावेजों को नष्ट कर दिया गया हो. उन्होंने कहा कि अगर यह स्थापित हो जाता है कि घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज अधिकारियों द्वारा जानबूझकर नष्ट किये गये, एजेंसी दस्जावेजों को नष्ट करने के लिए उनके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर सकती है.
सूत्रों ने कहा कि सीबीआइ समझती है कि घोटाले की जांच के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस ने बड़ी संख्या में मामले दर्ज किये थे और सभी दस्तावेज एकत्र करना कठिन है. चिटफंट योजनाओं के सरगनाओं ने हजारों निर्धन लोगों के पैसे एकत्र उनमें गड़बड़ी की. उन्होंने कहा कि एजेंसी पुलिस को पर्याप्त समय दे रही है ताकि घोटाले की राज्य पुलिस द्वारा जांच के दौरान एकत्र सभी सामग्री उसे मुहैया करायी जा सके. सूत्रों ने कहा कि एजेंसी अवगत है कि कुछ पुलिस अधिकारियों पर प्रभावशाली लोगों की ओर से भारी दबाव है और एजेंसी ऐसे संदिग्ध लोगों पर बारीक नजर रख रही है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसे बहुचर्चित लोग कथित तौर पर घोटाले का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में स्पष्ट है कि पुलिस पर भारी दबाव होगा. हम घटनाक्रम पर बारीक नजर रख रहे हैं.
जांच की निगरानी कर रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीबीआइ पश्चिम बंगाल में अतिरिक्त मामले दर्ज कर सकती है और योजना के सिलसिले में एक नामी अभिनेता से भी पूछताछ की जा सकती है. सीबीआइ ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाल ही में घोटाले की जांच शुरू की है और उसने पश्चिम बंगाल में तीन तथा ओड़िशा में 42 मामले दर्ज किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










