ePaper

नमिता हत्याकांड: आरोपी को रिमांड पर भेजा

Updated at : 05 Jul 2019 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
नमिता हत्याकांड: आरोपी को रिमांड पर भेजा

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने काशीराम बस्ती इलाके में बीते सोमवार को मूक-वधिर महिला नमिता रुईदास (52) की हत्या मामले में गिरफ्तार बापी पासवान (22) को गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. जांच में मदद के लिए पुलिस जांच अधिकारी ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की. कोर्ट ने अपील […]

विज्ञापन

दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना पुलिस ने काशीराम बस्ती इलाके में बीते सोमवार को मूक-वधिर महिला नमिता रुईदास (52) की हत्या मामले में गिरफ्तार बापी पासवान (22) को गुरुवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. जांच में मदद के लिए पुलिस जांच अधिकारी ने 14 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की. कोर्ट ने अपील मंजूर कर उसे रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया.

आरोपी बापी काशीराम इलाके का निवासी है. इस संबंध में भादवि की धारा 302 के तहत मामला दर्ज है. नमिता अपने बेटा, बेटी एवं बहू के साथ काशीराम बस्ती में रहती थी. बीते रविवार को नमिता के सभी परिजन लावदोहा थाना के लगनपुर ग्राम में शादी समारोह में गये थे. मृतका घर में अकेली थी.

पुलिस के अनुसार देर रात वापी ने घर की छत की ताली खोलकर घर के अंदर चोरी की मंशा से प्रवेश किया. अकेली महिला देख नशे में उसके साथ दुष्कर्म किया तथा बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. सोमवार को परिजन लौटे तो नग्न शव देखकर शोर मचाया. एसीपी आरिश बिलाल समेत विभिन्न थानों पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस के आश्वासन पर वे शांत हुए.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा कर नमूना संग्रह किया. विभिन्न राजनीतिक दलों ने गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन किया. इसके बाद बापी की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने दावा किया कि बापी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है. डीसीपी (ईस्ट) अभिषेक गुप्ता ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस रिमांड ली गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola