जीटीए के पूरे हुए तीन साल
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) व राज्य सरकार के बीच हुए जीटीए समझौते के शुक्रवार को तीन साल पूरे हो गये. गौरतलब है कि 18 जुलाई 2011 को सिलीगुड़ी के पिंटेल विलेज में दोनों पक्षों के बीच यह समझौता हुआ था. इसके एक साल बाद 29 जुलाई 2012 को जीटीए का चुनाव हुआ था. […]
दार्जिलिंग : गोरखा जनमुक्ति मोरचा (गोजमुमो) व राज्य सरकार के बीच हुए जीटीए समझौते के शुक्रवार को तीन साल पूरे हो गये. गौरतलब है कि 18 जुलाई 2011 को सिलीगुड़ी के पिंटेल विलेज में दोनों पक्षों के बीच यह समझौता हुआ था. इसके एक साल बाद 29 जुलाई 2012 को जीटीए का चुनाव हुआ था.
जीटीए की 45 सीटों में गोजमुमो ने अपना दबदबा कायम रखा था. चार अगस्त 2012 को जीटीए बोर्ड का गठन हुआ था. इसमें बिमल गुरूंग को जीटीए चेयरमैन बनाया गया था. शुक्रवार को जीटीए के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जीटीए के अधीनस्थ सभी कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










