एनजेपी में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, एक घायल, तनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jun 2019 1:47 AM
सिलीगुड़ी : राज्य के विभिन्न इलाकों में चल रहा हिंसक राजनीतिक संघर्ष अब सिलीगुड़ी भी पहुंच गया है. मंगलवार दोपहर को शहर के 35 नंबर वार्ड के एनजेपी इलाके में भाजपा पार्टी कार्यालय पर हमला हुआ. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और भाजपा कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. भाजपा ने इस […]
सिलीगुड़ी : राज्य के विभिन्न इलाकों में चल रहा हिंसक राजनीतिक संघर्ष अब सिलीगुड़ी भी पहुंच गया है. मंगलवार दोपहर को शहर के 35 नंबर वार्ड के एनजेपी इलाके में भाजपा पार्टी कार्यालय पर हमला हुआ. इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और भाजपा कार्यालय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. भाजपा ने इस घटना के लिए तृणमूल को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं तृणमूल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. देर रात तक उस इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के एनजेपी थाने की ओर से इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










