गृहवधू हत्याकांड में सास गिरफ्तार, जेल

आसनसोल : बराकर फांड़ी अंतर्गत हाजी नवीनगर इलाके में विवाहिता जीनत परवीन से दहेज की मांग को लेकर उसपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने तथा मांग की रकम पूरी न करने पर उसे जलाकर मारने के आरोप में स्थानीय निवासी सह मृतका जीनत के भाई तारिक अनवर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति शमशेर […]
आसनसोल : बराकर फांड़ी अंतर्गत हाजी नवीनगर इलाके में विवाहिता जीनत परवीन से दहेज की मांग को लेकर उसपर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करने तथा मांग की रकम पूरी न करने पर उसे जलाकर मारने के आरोप में स्थानीय निवासी सह मृतका जीनत के भाई तारिक अनवर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति शमशेर कादरी के बाद आरोपी सास जमीला खातून को गिरफ्तार किया.
उसे बुधवार को आसनसोल जिला कोर्ट के सीजेएम के समक्ष पेश किया गया. सीजेएम ने जमानत खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. शिकायत के अनुसार बीते आठ वर्ष पहले शिकायतकर्ता की बहन जीनत का निकाह शमशेर के साथ हुआ था. पिछले दो वर्षों से ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग को लेकर जीनत पर शारीरिक व मानसिक रूप से अत्याचार कर रहे थे. बीते 18 मई को ससुरालवालों ने शिकायतकर्ता की बहन के शरीर पर केरोसीन डाल कर उसे जलाकर मार दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




