सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस कर रही मामले की छानबीन

दिनहाटा : दिनहाटा में दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में एक मोबाइल दुकान में चोरी हो गयी. शहर के पुराने फायर ब्रिगेड मोड़ इलाके में शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई. जानकारी मिली है कि दुकान का एक कर्मचारी अन्य दिनों की तरह सुबह दुकान खोलकर सामानों का तीन बैग के […]
दिनहाटा : दिनहाटा में दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में एक मोबाइल दुकान में चोरी हो गयी. शहर के पुराने फायर ब्रिगेड मोड़ इलाके में शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक मोबाइल दुकान में चोरी हुई. जानकारी मिली है कि दुकान का एक कर्मचारी अन्य दिनों की तरह सुबह दुकान खोलकर सामानों का तीन बैग के अंदर रखा.
इसके बाद वह दुकान की दूसरी छोर पर उसकी दुकान के अन्य शाखा को खोलने के लिए चला गया. उसी बीच कुछ ही पलों के भीतर एक युवक फिल्मी अंदाज से दुकान के भीतर रखे लगभग तीन लाख रुपए के मोबाइल सहित बैग लेकर चंपत हो गया. दुकान में चोरी को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवायी गयी है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारा बाकया कैद हो चुका है.
दुकान मालिक आबीर साहा चौधरी ने बताया कि बैग में तीन लाख से ज्यादा के मोबाइल रखे थे. उनका दावा है कि दुकान के कर्मचारी ने अन्य दिनों की तरह उनके घर से तीन बैग में सामान लेकर आया. कर्मचारी ने एक दुकान खोलकर पास के अन्य दुकान का सटर खोलने गया. इसी बीच एक अज्ञात युवक दुकान में घुसकर बैक लेकर निकल गया. इसी बीच एक बाइक आकर उसके सामने खड़ा हुई. चोर उस बाइक में सवार होकर भाग निकला.
इधर सारा बाकया दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. पूरे मामले की लिखित जानकारी पुलिस को दी गयी है. पुलिस की ओर से सीसीटीवी फूटेज देखकर मामले की गहन जांच की जा रही है. दिनहाटा महकमा मोबाइल व्यवसायी समिति की ओर से घटना की छानबीन के लिए अपील की गयी है. घटना के पीछे कोई गिरोह काम करती है, उसकी खोज की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




