सौतेली मां की पिटायी से किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2018 4:33 AM
अलीपुरद्वार : सौतेली मां की पिटायी से एक किशोर की मौत हो गयी. पड़ोसियों का आरोप है कि 11वीं में पढ़ने वाले इस मेधावी छात्र पर उसकी सौतेली मां आये दिन अत्याचार करती रहती थीं. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे छात्र की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे तो देखा कि घर के बाथरूम में […]
अलीपुरद्वार : सौतेली मां की पिटायी से एक किशोर की मौत हो गयी. पड़ोसियों का आरोप है कि 11वीं में पढ़ने वाले इस मेधावी छात्र पर उसकी सौतेली मां आये दिन अत्याचार करती रहती थीं. शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे छात्र की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी भागकर पहुंचे तो देखा कि घर के बाथरूम में 17 वर्षीय शुभदीप दे अचेतन अवस्था में पड़ा है.
तुरंत ही उसे फालाकाटा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना फालाकाटा के आसुतोष पल्ली की है. शुभदीप की मौत से भड़के आसपास के लोगों ने सौतेली मां अर्पणा दे की पिटायी कर दी. मृत छात्र के गले पर काला दाग है, जिससे पुलिस और डॉक्टर का अनुमान है कि हत्या दम घोटकर की गयी है.
- मृत मेधावी छात्र पर आये दिन अत्याचार करती थीं सौतेली मां
- पड़ोसियों ने की आरोपी मां की पिटायी
- चिकित्सकों का अनुमान, गला घोंटकर की गयी हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










