ePaper

मानव तस्करी : दो युवतियों समेत 5 हिरासत में, गाड़ी के अंदर युवती के चिल्लाने से पुलिस को शक

Updated at : 11 Nov 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
मानव तस्करी :  दो युवतियों समेत 5 हिरासत में, गाड़ी के अंदर युवती के चिल्लाने से पुलिस को शक

अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार जिले में असम-पश्चिम बंगाल सीमा के पाकड़ीगुड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव तस्करी के शक में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने उन लोगों की गाड़ी भी अपने कब्जे में कर ली है. गाड़ी के अंदर अचानक एक युवती के […]

विज्ञापन
अलीपुरद्वार : अलीपुरद्वार जिले में असम-पश्चिम बंगाल सीमा के पाकड़ीगुड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानव तस्करी के शक में पुलिस ने दो युवतियों समेत पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने उन लोगों की गाड़ी भी अपने कब्जे में कर ली है. गाड़ी के अंदर अचानक एक युवती के चिल्लाने से पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद इन्हें हिरासत में लिया गया है. ये लोग दिल्ली से असम जा रहे थे.
रोज की तरह पाकड़ीगुड़ी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाका चेकिंग चल रही थी. शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे दिल्ली से आ रही एक गाड़ी को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका. गाड़ी के अंदर ड्राइवर के अलावा दो युवक और दो युवतियां थीं. अचानक एक युवती के चिल्लाने से पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने गाड़ी व चालक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिये गये युवकों का नाम रौचन अहमद (25), समीर साहिद (26), दानवीर शेख (28) है. उनके साथ दो युवतियां भी पुलिस हिरासत में हैं.
जानकारी मिली है कि ये लोग दिल्ली से असम के सिल्चर जा रहे थे. एक युवती के अचानक चिल्लाने से पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें हिरासत में लिया है. युवक ने पूछताछ में बताया कि वह उस युवती से प्यार करता है. लेकिन लड़की अब मुकर रही है. पुलिस सूत्रों से पता चला है कि ड्राइवर को छोड़ बाकी चार लोगों की कामाख्यागुड़ी स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करायी गयी है. इन लोगों को सोमवार को अलीपुरद्वार कोर्ट में पेश किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola