नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मौसा गिरफ्तार, तीन साल से कर रहा था यौन शोषण
Updated at : 05 Nov 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

सिलीगुड़ी : एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप उसके मौसा पर लगा है. लगातार तीन वर्षों तक अत्याचार बर्दाश्त करने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनायी. इस पर पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने आरोपी संजय […]
विज्ञापन
सिलीगुड़ी : एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप उसके मौसा पर लगा है. लगातार तीन वर्षों तक अत्याचार बर्दाश्त करने के बाद पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनायी. इस पर पीड़िता के माता-पिता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया. इसी दिन उसे जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार अपनी पत्नी व बच्चों के साथ न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतर्गत सिस्टर कॉलोनी इलाके में रहता है. संजय की साली अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती है. साली की बेटी करीब तीन वर्ष पहले अपने मौसा-मौसी के साथ रहने आयी. पढ़ाई-लिखाई में उसकी काफी रुचि थी. उसका दाखिला भी एक स्थानीय विद्यालय में करा दिया गया. लेकिन जिस अभिभावक की संरक्षण में वह थी, वही उसका यौन शोषण करने लगा.
आरोप है कि तीन वर्षों तक आरोपी संजय कुमार बलात्कार करता रहा है. दीपावली के लिए पीड़िता को उसके माता-पिता ने अपने पास बुलाया. पीड़िता ने सिलीगुड़ी से दिल्ली पहुंचते ही तीन वर्षों की आपबीती अपनी मां को बतायी. घटना सुनकर पीड़िता का पूरा परिवार सहम गया. फौरन घटना की शिकायत उन लोगों ने दिल्ली पुलिस से की. दिल्ली पुलिस ने सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस से संपर्क किया और मामला उसे हस्तांतरित किया. मामला हाथ में आते ही न्यू जलपाईगुड़ी थाना पुलिस ने रविवार की सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के नाबालिग होने की वजह से आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर गौरव लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




