आभूषण समेत एक लाख नकदी की चोरी

Updated at : 01 Nov 2018 1:38 AM (IST)
विज्ञापन
आभूषण समेत एक लाख नकदी की चोरी

बालुरघाट : बालुरघाट शहर के कचीकोला इलाके में एक घर से 30 भरी सोने के गहने और करीब एक लाख रुपये नकद की चोरी हो गई. उस समय घर में कोई नहीं था. पुलिस का अनुमान है कि चोरी से परिवार का कोई करीबी व्यक्ति ही जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक कचीकोला इलाके में […]

विज्ञापन
बालुरघाट : बालुरघाट शहर के कचीकोला इलाके में एक घर से 30 भरी सोने के गहने और करीब एक लाख रुपये नकद की चोरी हो गई. उस समय घर में कोई नहीं था. पुलिस का अनुमान है कि चोरी से परिवार का कोई करीबी व्यक्ति ही जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक कचीकोला इलाके में 55 वर्षीय जया सिकदार रहती हैं.
उनके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है. उनके साथ मकान के निचले तल में उनका बड़ा बेटा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है. वहीं दूसरे तल पर जया सिकदार रहती हैं. इसी तल पर छोटे बेटे का भी कमरा है, लेकिन वह अपनी पत्नी को लेकर दूसरे मकान में भाड़े पर रहता है. कभी-कभी वह अपने घर भी आता रहता है.
मंगलवार को जया सिकदार के एक रिश्तेदार की मौत हो गई और वह अपने रिश्तेदार के यहां उसी दिन शाम को मालदा चली गई. बुधवार की सुबह बड़ा बेटा राजू ऊपर बाथरुम में गया था. तभी चोरी का मामला उसकी नजर में आया. उसने छत में एक झरोखे से लटकी एक रस्सी देखी. इसके बाद उसने अपनी मां को फोन पर चोरी की खबर दी.
खबर पाते ही जया सिकदार घर लौट आयीं. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची.जया सिकदार ने बताया कि वह अपना कमरा बंद करके गई थीं, लेकिन चाबी बड़े बेटे को सौंप गई थी. उन्होंने बताया कि घर में कुछ भी उलट-पलट नहीं किया गया है. बड़ी सफाई से आलमारी को खोलकर उसमें से 30 भरी सोने के गहने और करीब एक लाख रुपये उड़ा लिये गये हैं. उन्होंने बताया कि गहने उनके छोटे बेटे की पत्नी के थे. उन्होंने चोरी के सामान की सूची के साथ पुलिस में मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola