श्यामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म

Updated at : 12 Jun 2014 9:48 AM (IST)
विज्ञापन
श्यामपुर में नाबालिग से दुष्कर्म

हावड़ा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख साहेब (17) है. घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत पाकुड़िया गांव की है. पीड़िता को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उसकी हालत चिंताजनक है. जानकारी के अनुसार, आरोपी की दीदी का घर उसी गांव […]

विज्ञापन

हावड़ा: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम शेख साहेब (17) है. घटना श्यामपुर थाना अंतर्गत पाकुड़िया गांव की है. पीड़िता को उलबेड़िया महकमा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उसकी हालत चिंताजनक है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी की दीदी का घर उसी गांव में है. वह दीदी के घर घूमने गया था. मंगलवार दोपहर उसी गांव की रहनेवाली एक सात वर्षीय किशोरी को अकेली देख कर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया व फरार हो गया. घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी. रात को पीड़िता की तबीयत बिगड़ने की वजह से उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया. घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी. उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उसे सुधार गृह में भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola