गहनों के लालच में वृद्धा की हत्या, एक पकड़ा गया, बेलियाघाटा इलाके के गगन सरकार रोड की घटना
Updated at : 16 Oct 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : गहनों के लालच में पड़ कर एक वृद्धा की हत्या कर दी गयी. घटना बेलियाघाटा इलाके के गगन सरकार रोड की है. हालांकि चोरी कर भागते समय एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपी का नाम बापी मंडल (26) है. वह पगलाडांगा रोड का रहनेवाला है, और इलाके में प्लंबर […]
विज्ञापन
कोलकाता : गहनों के लालच में पड़ कर एक वृद्धा की हत्या कर दी गयी. घटना बेलियाघाटा इलाके के गगन सरकार रोड की है. हालांकि चोरी कर भागते समय एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया. पकड़े गये आरोपी का नाम बापी मंडल (26) है. वह पगलाडांगा रोड का रहनेवाला है, और इलाके में प्लंबर का काम करता है. लोगों ने बेलियाघाटा थाने की पुलिस को सूचना दी.
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि मृत वृद्धा का नाम आभा साहा (56) था. वह गहने पहनने की शौकीन थी. सोमवार तड़के घर में कुछ अज्ञात बदमाश घुस गये. वे पीड़िता के शरीर से गहने निकालने की कोशिश कर रहे थे. घर की आलमारी से वे गहने निकाल रहे थे. पीड़िता के बाधा देने पर उन्होंने भारी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार कर दिया.
जख्मी हालत में अस्पताल ले जाने पर वहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद गहने लेकर बदमाश भागने की कोशिश करने लगे. इसी बीच लोगों की नजर उन पर पड़ी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद से इलाके के लोग काफी गुस्से में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




