टावर लगाने के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Aug 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

कोलकाता : मोबाइल टावर बैठाने के नाम पर असम के एक व्यक्ति से 1.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दत्तपुकुर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बारासात कोर्ट में पेश किया. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उसे पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर असम के लंका थाना की […]
विज्ञापन
कोलकाता : मोबाइल टावर बैठाने के नाम पर असम के एक व्यक्ति से 1.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दत्तपुकुर थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बारासात कोर्ट में पेश किया. अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए उसे पांच दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर असम के लंका थाना की पुलिस के हवाले करने का आदेश दिया है.
आरोपी व्यक्ति का नाम मोतियार रहमान है. वह दत्तपुरकुर थाना क्षेत्र के कजमगाछी इलाके का रहनेवाला है. वह एक मोबाइल की दुकान चलाता है. मिली जानकारी के अनुसार मोतियार के खिलाफ असम के लंका थाना में वहां के एक व्यक्ति ने मोबाइल टावर बैठाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत दर्ज करायी थी.
शिकायत के आधार पर वहां की पुलिस उसे तलाश करते हुए कोलकाता पहुंची. दत्तपुकुर थाना की पुलिस की मदद से उसे गुरुवार रात कदमगाछी स्थित उसके घर से मोतियार को गिरफ्तार कर लिया. इधर उसके परिजनों का कहना है कि जिस व्यक्ति की पुलिस को तलाश वह मोतियार नहीं है. उसके नाम पर किसी और ने जालसाजी की है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गयी. मोतियार पर इस वारदात में शामिल है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए असम पुलिस उसे पांच दिनों कि ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










